बदायूं। प्रदेश सरकार द्वारा 30 वी वाहिनी पीएसी गोंडा भेजे गए क्षेत्राधिकारी बिल्सी कृष्ण कुमार तिवारी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में ssp समेत पुलिस अधिकारियों ने भावभीनी विदाई देकर उनके अच्छे भविष्य की कामना करी।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया व समस्त क्षेत्राधिकारी एवं जनपद के अन्य पुलिस कर्मियों ने सीओ बिल्सी कृष्ण कुमार तिवारी को फूलमालाओं से लाद कर भावभीनी विदाई दी तथा उनके कार्यकाल के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा एवं प्रशासनिक दक्षता की सराहना की।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने श्री तिवारी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक के अलावा पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।




