जनपद बदायूं

बाइक और ई रिक्शा की टक्कर में मासूम की मौत, मेडीकल कालेज में भिड़े दोनों पक्ष, जमकर हुई मारपीट

Up Namaste

बदायूं। जिले के थाना उझानी क्षेत्र में सोमवार की दोपहर बाइक और ई रिक्शा में सीधी टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार मासूम और उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मां-बेटा को इलाज के लिए मेडीकल कालेज ले जाया गया जहां डाक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत को लेकर बाइक और ई रिक्शा पक्ष में मेडीकल कालेज परिसर में जमकर कर मारपीट हुई जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने मासूम के शव का पीएम कराया है।

अलापुर थाना क्षेत्र के गांव उपरैला निवासी ओमवीर अपनी पत्नी बबली और नौ माह के मासूम सुशांत के साथ बाइक से कासगंज जिले के कस्बा सोरो जा रहा था। बताते है कि ओमवीर की बाइक कछला गंगाघाट के समीप पहुंची ही थी इसी दौरान ई रिक्शा से बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई जिसमें नौ माह का मासूम सुशांत गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि बबली मामूली रूप से घायल हो गई। बताते है कि हादसे पर पहुंची पुलिस ने घायलो को सीएचसी भेजा जहां से दोनों को मेडीकल कालेज रैफर कर दिया। बताते है कि मेडीकल कालेज पहुंचने पर डाक्टर ने नौ माह के सुशांत को मृत घोषित कर दिया।

मासूम सुशांत की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश भर गया और मौके पर मौजूद ई रिक्शा पक्ष से कहा सुनी हो गई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और मेडीकल कालेज मारपीट का अखाड़ा बन गया। बताते है कि इस दौरान किसी ने वीडियो बना कर वायरल कर दिया। बताते है कि मासूम की मौत और मारपीट की सूचना पर मेडीकल कालेज पहुंची और ई रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!