अपराधजनपद बदायूं

घर से टीसी लेने को निकली छात्रा की मिली लाश, परिजनों ने एक युवक को पकड़ पुलिस के हवाले किया, स्वीकारा जुर्म

Up Namaste

बदायूं। जिले के थाना बिल्सी में शनिवार को कालेज से टीसी लाने की बात कह कर निकली एक युवती की लाश देर रात गांव के ही एक युवक की निशानदेही पर बरामद की गई है। युवती के न लौटने पर परिजनों ने युवक को पकड़ा था। लाश मिलने के बाद परिजनों ने युवक को पुलिस के हवाले कर उसके और उसके पिता के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पीएम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने युवक को जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रामपुर टांडा गांव निवासी इंटरमीडिएट की छात्रा शिवानी पुत्री दोदराम शनिवार को अपने घर से कालेज जाकर टीसी लेने की बात कह कर साईकिल से निकली थी। बताते हैं कि जब शाम तक शिवानी न लौटी तब परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। परिजनों का कहना है कि खेतों में शिवानी की साईकिल खड़ी मिल गई इसके बाद उन लोगों ने शक के आधार पर गांव के रहने वाले जोगेन्द्र नामक युवक को बिल्सी की रहने वाली उसकी बहन के घर से पकड़ लिया और शिवानी के बारे में पूछताछ की तब उसने शिवानी की हत्या की बात कही जिससे घरवालो के होश उड़ गए।

बताते है कि जोगेन्द्र के हत्या वाली बात की सूचना परिजनों ने थाना पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंुच गई और जोगेन्द्र की निशानदेही पर खेतों में पड़ा शिवानी का शव बरामद कर लिया। परिजनों की माने तब जोगेन्द्र शिवानी के पीछे पड़ गया था और उससे दोस्ती-बातचीत करने को दबाब बनाता रहता था। परिजनों का कहना है कि जब जोगेन्द्र अपने मकसद में सफल नही हुआ तब उसने शिवानी की गला घोंट कर हत्या कर शव खेत में फेंक दिया।

परिजनों ने बताया कि उन्होंने ने जोगेन्द्र को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने शिवानी की लाश अपने कब्जें में लेकर पीएम को भेज दी है। परिजनों ने जोगेन्द्र और उसके पिता हरपाल के खिलाफ पुलिस को हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्रा की हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी व्याप्त हो गई है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!