उझानी / बदायूं। जिले के उपनगर उझानी में बिजली व्यवस्था खस्ता हाल में पहुंच गई है । कई मौहल्लों में शाम से बिजली बंद है और बिजली कर्मी है कि फाल्ट तलाश कर बिजली सप्लाई सही नही कराना चाहते है जिससे भीषण गर्मी मे नागरिक विशेष कर महिलाएं, बच्चें और बुजुगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बिजली न मिलने से परेशान नागरिक बड़ी संख्या में बिजली घर पहुंचे और जानकारी ली लेकिन एक 18 हटाया जवाब बिजली कर्मियों ने नागरिकों को दिया कि फॉल्ट तलाश रहे हैं इसके बाद परेशान नागरिक मजबूर होकर वापस लौट आए । परेशाननागरिकों का कहना है कि सरकार 24 घंटे बिजली का आदेश दे रही है लेकिन उझानी में कुछ ही घंटे बिजली मिल पा रही है जिससे आम आदमी भीषण गर्मी में उबाल कर रह गया है।






