बदायूं । शहर के सिटी मॉल में संचालित ‘सफायर नाइट क्लब’ का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। अश्लील डांस, शराब पार्टी और लड़कियों पर नोटों की बारिश के वायरल वीडियो के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए दोनों प्रबन्धको को नोटिस जारी किया है। प्रशासन की ओर से नोटिस के माध्यम से जबाब मांगा गया है। वहीं पुलिस भी इस मामले में जांच कर रही है।
जिला प्रशासन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट सुमित कुमार सिंह ने सिटी मॉल प्रबंधन और सफायर नाइट क्लब के संचालकों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में स्पष्ट रूप से पूछा गया है कि मॉल परिसर में इस तरह की गतिविधियां कैसे संचालित हो रही थीं और इसके लिए जिम्मेदार कौन है। प्रशासन ने निर्देश दिया है कि संबंधित पक्ष जल्द से जल्द अपना विस्तृत जवाब प्रस्तुत करें, जिसके आधार पर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यहां बताते चले कि हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें नाइट क्लब के अंदर अश्लील डांस, खुलेआम शराब पार्टी और नोटों की बारिश जैसी गतिविधियां दिखाई दे रही थीं। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर नाराजगी बढ़ गई और मामला प्रशासन तक पहुंच गया था। उसके अतिरिक्त यह मुद्दा युवा मंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता ने मुख्यमंत्री एवं जिला अधिकारी को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी।शिकायत में नाइट क्लब में अश्लीलता फैलाने और सामाजिक मर्यादाओं का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। इसके बाद संबंधित मामले में अलग से जांच शुरू कर दी गई है।
शिकायत उच्चाधिकारियों से कोतवाली पुलिस के पास जांच कर कार्रवाई को पहुंच गई है। बताया जाता है कि प्रशासन के सख्त रुख के चलते मॉल और क्लब प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, दो दिन पहले पुलिस ने भी क्लब संचालकों को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की थी और मामले की जानकारी जुटाई थी। जिसमें सबसे कई सवालो का जबाव प्रबन्धक नहीं दे सके थे।सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने उनसे यह भी पूछा था कि जहां नँगा नाच हो रहा था वहां छोटे छोटे बच्चे और बच्चियां थीं। इस तरह के सवालों पर प्रबंधक की बोलती बंद हो गई थी। जागरूक लोगों का कहना है कि यदि समय रहते निगरानी होती, तो इस तरह की गतिविधियों पर पहले ही रोक लगाई जा सकती थी। लेकिन सुविधा शुल्क के चलते मनोरंजन विभाग, अगिनश्मन विभाग पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट सुमित कुमार सिंह का कहना है कि वीडियो वायरल हो रहा है। इसलिए जबाव मांगा गया है। सिटी मॉल व सफायर नाइट क्लब प्रबंधक से जबाव मांगा गया है। नोटिस को तामील कराया गया है। जबाव मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।






