उझानी

भैंस चोरों का आंतक: उझानी में भैंस खोलते समय जागे मालिक को मारी गोली, हालत गंभीर

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। थाना क्षेत्र में सक्रिय भैंस चोर गिरोह के बदमाशों ने गांव कुड़ानरसिंहपुर में धावा बोल कर एक ग्रामीण के घर के बाहर बंधी भैंसे खोलने का प्रयास किया, इस दौरान अचानक जागे भैंस मालिक को गोली मार दी और भाग निकले। फायर की आवाज सुन कर परिजन जाग गए और वह खून से लथपथ ग्रामीण को लेकर अस्पताल पहुंचे से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डाक्टर ने मेडीकल कालेज भेजा लेकिन वहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

गांव कुड़ानरसिंहपुर निवासी 45 वर्षीय राजीव पुत्र भूरे अपने परिवार के साथ गांव के बाहरी क्षेत्र में रहता है और खेती के साथ पशुपालन भी करता है। राजीव अपने परिवार और पशुओं की सुरक्षा के लिए घर के बाहर सोता है। बताते है कि मंगलवार की रात राजीव घर के बाहर सो रहा था इसी दौर आधी रात के बाद भैंस चोरों ने धावा बोल कर बंधी भैंस को खोलने के प्रयास शुरू कर दिए लेकिन खटर पटर होने और भैंस के रंभाने से राजीव जाग गया।

परिजनों ने बताया कि जैसे ही राजीव जागा तभी बदमाशों ने तमंचे से उस पर फायर झोंक दिया जो उसकी गर्दन के समीप लगा जिस पर राजीव गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि करीब पांच बदमाश घटना को अंजाम देकर भाग रहे थे लेकिन राजीव ने हिम्मत कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया मगर गोली लगे होने के कारण वह नीचे गिर पड़ा। परिजनों ने बताया फायर की आवाज सुनकर वह बाहर निकले और फिर गोर मचा कर गांव वालो को एकत्र कर लिया।
परिजन राजीव को इलाज के लिए उझानी अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडीकल कालेज रैफर कर दिया। मेडीकल कालेज में उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डाक्टरों ने सैफई मेडिकल कालेज रैफर कर दिया है। इस घटना के बाद से पशुपालको में चोरों की दहशत व्याप्त हो गई है।

इंस्पेक्टर ने बताई नई कहानी, परिजन बोले- पुलिस को दी सूचना, तीन गाड़ी पहुंची
भैंस चोरी के दौरान बदमाशों ने मालिक को गोली मार दी लेकिन पुलिस ने पूरी घटना को ही नकार दिया, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार बोले- उन्हें डाक्टरों ने बताया कि राजीव के .खूंटे पर गिरने से लगी है चोट, गोली मारने की बात को नकार दिया। जब उनसे पूछा गया कि ग्रामीण चोरों द्वारा गोली मारने की बात कर रहे हैं तब उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है और ना ही भैंस चोरी जैसी वारदात घटित हुई है। इधर घायल की बेटी अंजली ने बताया कि बदमाशों ने उसके पापा की गर्दन के पास गोली मारी है। परिजनों ने बताया फिलहाल राजीव को इलाज के लिए सैफई ले जाया गया है, हालत सुधरने पर पुलिस को तहरीर देंगे।

चार बेटियों का पिता है राजीव, नही है कोई पुत्र
भैंस चोर बदमाशों की गोली का शिकार बना राजीव अपने बूढ़े मां बाप के साथ परिवार का अकेला खेवनहार है। उसकी चार पुत्रियां है, पुत्र कोई नही है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!