जनपद बदायूं

बदायूं में सड़क हादसाः बिसौली विधायक समेत तीन घायल, इलाज जारी

Up Namaste

बदायूं। बिसौली से विधायक आशुतोष मौर्य रविवार को सड़क हादसे का शिकार होकर गंभीर रुप से घायल हो गये। विधायक की गाड़ी वनकोटा के समीप अन्य वाहन से टकरा गई। हादसे में विधायक का गनर औद चालक समेत दो अन्य लोग भी घायल हुए है। पुलिस ने घायलो को इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा है।

विधायक मौर्या रविवार को बदायूं से बगरैन कस्बा में आयोजित संत रविदास जयंती के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा में शामिल होने कार से जा रहे थे इसी दौरान वन कोटा गांव के समीप सामने से आ रहे एक वाहन से विधायक की कार टकरा गई। हादसे में विधायक आशुतोष मौर्या और उनकी कार का चालक तथा गनर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना पर बिसौली पुलिस मौके पर पहुंची और विधायक समेत गनर एवं कार चालक को उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा है जहां विधायक में तीनों का इलाज जारी है। हादसे की सूचना पर बड़ी संख्या में विधायक के समर्थक और गणमान्य नागरिक अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने विधायक का हाल-चाल लिया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!