जनपद बदायूं

कुंवरगांव में भजन-कीर्तन कर रही महिलाओं पर गिरी पेड़ की टहनी, दो की मौत, आधा दर्जन हुईं घायल

Up Namaste

बदायूं। गुरू पूर्णिमा पर बुधवार की शाम कुंवरगांव थाना क्षेत्र में एक मंदिर पर भजन कीर्तन कर रही महिलाओं के ऊपर पेड़ की मोटी टहनी गिर गई जिससे दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक किशोरी समेत आधा दर्जन महिलाएं घायल हुई है। मौके पर पहुंुची पुलिस ने घायल महिलाओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस ने शवो को अपने कब्जें में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव ललेई में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर गांव की महिलाएं गमा देवी के मंदिर पर आयोजित हवन के उपरांत भजन कीर्तन कर रही थी। बताते है कि मंदिर परिसर में लगे पीपल के पेड़ पर बंदर उछल-कूद कर रहे थे जिससे अचानक पीपल के पेड़ की मोटी और भारी भरकम टहनी टूट कर महिलाओं के ऊपर जा गिरी। बताते है कि पेड़ की टहनी महिलाओं पर गिरने से चीख पुकार मच गई तब ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और टहनी के नीचे दबी महिलाओं को किसी तरह से बाहर निकाला लेकिन तब तक ऊषा देवी (40) पत्नी रामौतार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अमीर वानो पत्नी तसब्बर ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में श्यामा देवी, हरिदेवी, रामलली तथा 14 वर्षीय निराली पुत्री ओमवीर समेत कुल पांच लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

हादसे की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने ग्रामीणों से हादसे की जानकारी ली और शवो को अपने कब्जें में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!