उझानी

श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को भाजपा के सचिन अग्रवाल “बंटी भईया” ने की महादेव की महाआरती

Up Namaste

उझानी (बदायूॅं) / श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को पुरानी अनाज मंडी परिसर स्थित मूंछों वाले महादेव की महाआरती भाजपा के नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल “बंटी भईया” ने अपने परिवार और भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शिव भक्तों के साथ करके कहा कि श्रष्टि में बाबा भोलेनाथ नाथ का ही डंका बजता है। उन्होंने कहा कि देवाधिदेव महादेव ही एक ऐसे देव हैं जो अपने भक्तों के जरा से प्यार पर रीझ जाते हैं और भक्तों को मनोवांछित फल प्रदान करते हैं।

महाआरती में सम्मिलित सभी शिव भक्तों ने महादेव से देश की खुशहाली और देश में अमन-चैन कायम रहने की प्रार्थना कर संपूर्ण वातावरण को “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से गुंजायमान कर दिया। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग हाथों में दीप लेकर आरती में शामिल हुए और भक्ति में लीन दिखे।महाआरती के समापन पर भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।

महाआरती में भाजपा के नगर उपाध्यक्ष संदीप सक्सेना, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बंसल, सर्राफा व्यवसाई अनिल तुलस्यान, मित्रपाल सिंह यादव, राजेश बार्ष्णेय रामू, भावेश गुप्ता, राजकुमार तुलस्यान, अशोक गर्ग, विजय गोपाल बार्ष्णेय, राकेश गोयल, विजय गर्ग, कृष्ण कुमार बार्ष्णेय “बाॅबी”, महंत दिनेश कुमार शर्मा, विवेक यादव “बंटू भईया”, आदि सैकड़ों नर-नारी श्रद्धालु शिव भक्त मौजूद रहे

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!