उझानी

उझानी में नींब के पेड़ पर लटकता मिला किसान का शव, परिजनों ने जातई हत्या की आशंका

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की सुबह चकरोड किनारे एक किसान का शव पेड़ से लटकता देख सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस के सक्षम हत्या की आशंका जाहिर की है फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव ननाखेड़ा निवासी 50 वर्षीय प्रेमपाल पुत्र बाबूराम सोमवार की देर रात अपने घर से फसल की रखवाली हेतु खेत पर गया था। मंगलवार की सुबह जब गांव का आवागमन शुरू हुआ तब प्रेमपाल का शव पेड़ पर लटकता देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को सूचना दी जिस पर वह भी रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंच गए और पुलिस को बुला लिया। परिजनों ने पुलिस के समक्ष हत्या की आशंका जाहिर की लेकिन पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जें मंे लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि वह आरोपों के मद्देनजर भी जांच होगी साथ ही पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत का सही कारण सामने आ सकेगा।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!