उझानी

उफनती गंगा में पुल से कूदा बिसौली का युवक, पंचायत कर्मी, गोताखोर ने बचाई जान

Up Namaste

बदायूं। गुरुवार की दोपहर कछला गंगाघाट पहुंचा बिसौली का रहने वाला एक नागरिक पुल पर पहुंच कर उफनती गंगा नदी में एकाएक जान देने की नीयत से छलांग लगा दी। गनीमत रही कि इस दौरान घाट पर मौजूद पंचायत कर्मी और गोताखोर ने तत्परता दिखाते हुए उसे गहरे पानी से निकाल लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए उझानी अस्पताल भेजा जहां से परिजन उसे अपने साथ इलाज को ले गए।

जिले के उपनगर बिसौली की प्रेम कालोनी निवासी 4O वर्षीय राजीव गुप्ता पुत्र तेजपाल गुप्ता आज दोपहर कछला गंगाघाट पर पहुंचने के बाद पुल पर पहुंच गए और अचानक आत्महत्या के इरादे से उफनती गंगा नदी में छंगाल लगा दी। बताते है कि राजीव को गंगा नदी में कूदते देख घाट और पुल पर मौजूद लोगो ने शोर मचा दिया जिस पर घाट पर मौजूद पंचायत कर्मी डेबिट तोमर गोताखोर नन्हे कश्यप के गंगा नदी में उतर गया और पानी के बहाब के साथ डूबते हुए बह रहे राजीव को पानी से बाहर निकाला।

बताते है कि गोताखोर और पंचायत कर्मी ने गंगा में डूबे राजीव को सीपीआर देकर शरीर के अन्दर भरा पानी निकाला फिर भी राजीव की हालत चिंताजनक बनी रही। बताते है कि हादसे की सूचना पर कछला चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए और उसे इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया। बताते है कि पुलिस ने घटना की सूचना राजीव के परिजनों को दी जिससे वह उझानी अस्पताल पहुंच गए और राजीव को इलाज के लिए अपने साथ लेकर चले गए।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!