जनपद बदायूं

ईएमटी की तत्परता और सूझबूझ से लोगों की बची जा रही जिंदगी

Up Namaste

बदायूं। शुक्रवार रात लगभग 3:30 am पर प्राइवेट बस दिल्ली से कानपुर जा रही थी कि गंगा हाईवे एक्सप्रवे के पास बनकोटा के पास बस ड्राइवर को नीद लग गई और पूरी बस पलट गई बस में लगभग 50 से 60 लोग बुरी तरह घायल हो गए वहां के स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस पर कॉल किया मौके पर पहुंची दर्जनों 108 एम्बुलेंस मरीज को एंबुलेंस में शिफ्ट किया 108 एम्बुलेंस टीम ने कंट्रोल रूम के ईआरसीपी डॉक्टर से संपर्क कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह ली गई। डॉक्टर द्वारा ब्लीडिंग की रोकथाम के लिए आवश्यक दवाई का उपयोग कराया गया और प्रत्येक 5 मिनट पर वाइटल्स मॉनिटरिंग तथा शीघ्र अस्पताल पहुंचने के निर्देश दिए गए।

हॉस्पिटल उपचार प्रदान करते हुए मरीज को सुरक्षित रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यह घटना 108 एम्बुलेंस सेवा की त्वरित प्रतिक्रिया, ईएमटी की कार्यकुशलता और प्री-हॉस्पिटल इमरजेंसी मैनेजमेंट की उत्कृष्ट व्यवस्था को दर्शाती है। 102/108 एम्बुलेंस सेवा प्रदेश के लाखों लोगों के लिए जीवन रक्षक सेवा के रूप में निरंतर कार्य कर रही है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!