बदायूं। गंगा एक्सप्रेसवे पर होने वाले हादसे रुकने का नाम नही ले रहे है। बीती रात यात्रियों से भरी बस पलट गई जिसमें दोनों यात्री घायल हो गए। घायलों की चित्र पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस वालों के ऊपर पहुंची और 108 एंबुलेंस को भी बुला लिया गया। 108 एंबुलेंस कर्मचारी ने घायलो को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया और इसके बाद घायलों को लेकर जिले जिला सतपाल पहुंची जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
हादसा शुक्रवार की तड़के साढ़े तीन बजे हुआ। कुंवरगांव थाना क्षेत्र में पिलर संख्या 177.2 पर दिल्ली से कानपुर जा रही तेज गति की डबल डेकर बस अचानक पलट गई। हादसे पर यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे पर आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और बस में फंसे घायल यात्रियों को निकालना शुरु कर दिया। इस बीच पुलिस और 108 एम्बुलेंस पहुंच गई। एम्बुलेंस कर्मियों ने मौके पर ही घायलों का प्राथमिक उपचार किया और इसके बाद घायलो को जिला अस्पताल ले गये।
ये हुए है घायल
बस पलटने से कानपुर निवासी ब्रजेश उपाध्याय, सौरभ, विवेक, संदीप, सलील, अजय, शिवम, बस चालक अंकित, विधान शुक्ला, खुशी, रिषम, दिल्ली निवासी मयंक झा, मंगतराम, ममता, हरमईनी, शकुंतला, बिहार निवासी सत्यानंद, शुशांत पवार घायल हुए है।





