उझानी,(बदायूं)। निहारिका प्रकाश ताईक्वांडों अकादमी में ताईक्वांडो सीख रहे बच्चों का बेल्ट टेस्ट सम्पन्न हुआ। टेस्ट में सफल होने वाले बच्चों को संचालक नीलम यादव ने विभिन्न कलर की बेल्टों से सम्मानित किया।
टेस्ट में सफल सृष्टि, काव्या, भूमि, वैदेही, न्यासा, अनिका, शौर्य, विनय, विक्रांत, मानविक, कार्तिकेय, आरव, यशिका, यशस्वी, शौर्य पाल एवं माणिक को येलो बेल्ट प्रदान की गई जबकि कृयाल, पूर्वी, प्रयाग, तनिषी एवं दिव्यम को ग्रीन बेल्ट से नवाजा गया।दिशा, सृष्टि, कीतांश, अर्शिका, आरोही एवं अक्ष को ब्लू और अन्वेशा, आध्या, मीर एवं श्रेष्ठ को रेड बेल्ट से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अकादमी की कोच नीलम यादव ने आत्मरक्षा से जुड़े गुर समझाए और सभी से आगे बढ़ने का आह्वान किया।






