बरेली

पूर्वोत्तर रेलवें की एक दर्जन स्टेशनों पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

Up Namaste

बरेली। रेलवे बोर्ड द्वारा निर्देशित ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ के संकल्प को जनभागीदारी से साकार करने के उद्देश्य से इज्जतनगर मंडल में व्यापक स्वच्छता अभियान के तहत ‘‘स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ रेलगाड़ी और साफ-सुथरा सार्वजनिक परिसर‘‘ के अंतर्गत मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों यथा-बरेली सिटी, इज्जतनगर, कासगंज, हाथरस, फर्रुखाबाद, कन्नौज, काठगोदाम, हल्द्वानी, लालकुआं, रुद्रपुर सिटी, काशीपुर एवं पीलीभीत सहित अन्य स्टेशनों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेशनों के प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवरब्रिज, शौचालय, नालियों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सफाई की गयी।

स्वच्छता अभियान में गैर-सरकारी संस्थाओं एवं अन्य सहयोगी संगठनों की सहभागिता से भी स्वच्छता जागरुकता सुनिश्चित की जा रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता केवल सफाई तक सीमित न रहे, बल्कि यह यात्रियों और आमजन की दैनिक आदत का हिस्सा बने। यात्रियों से गीले एवं सूखे कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने तथा रेलवे परिसर एवं रेलगाड़ियों में कूड़ा न फैलाने हेतु जागरुक किया जा रहा है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!