बदायूं। जिले के उपनगर उझानी में मुख्य तिराहें स्थित प्रमुख सर्राफा व्यवसाई और सर्राफा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष संजय मित्तल की दुकान में सोमवार की रात एक संदिग्घ ने चोरी का प्रयास किया मगर सफल न हो सका। व्यवसाई श्री मित्तल ने पुलिस को लिखित सूचना दी है। दुकान से चंद कदम पुलिस पिकेट स्थान है जहां हर वक्त पुलिस मौजूद रहती है फिर भी संदिग्ध ने चोरी का प्रयास कर लिया।
सोमवार की रात लगभग साढे दस बजे के करीब दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरें में एक संदिग्ध कैद हुआ। संदिग्ध दुकान के बाहर लगे शटर पर कुछ ऊपर चढ़कर कुछ मिनट तक कुछ करता है लेकिन जब कामयाब नही होता है तब वह वापस लौट जाता है। कैमरें में संदिग्ध का चेहरा स्पष्ट नही नजर आ रहा है। अगर संदिग्ध अपने मकसद में कामयाब हो जाता तो चोरी की वारदात दुकान में हो सकती थी। मंगलवार को जब सर्राफा व्यवसाई संजय मित्तल ने सीसीटीवी कैमरें चैक किए तब संदिग्ध की हरकतें नजर आई। इसके बाद वह कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी के साथ लिखित तहरीर दी।






