उझानी

कछला के वृद्धाश्रम में लगा चिकित्सा शिविर, वृद्धजनों में सिविल जज ने बांटे श्रवण यंत्र, दवाईयां और फल

Up Namaste

बदायूं। जिले के कछला गंगाघाट स्थित नवजीवन वृद्धाश्रम में गुरूवार को विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें दो दर्जन से अधिक वृद्धजनों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें दवाईया, श्रवण यंत्र, फल आदि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव सिविल जज अंकित रस्तोगी ने प्रदान किए।

वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष चिकित्सा शिविर का शुभारंभ सिविल जज अंकित रस्तोगी ने कराया। इस अवसर पर श्री रस्तोगी ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर वृजनों को विधिक साक्षरता के प्रति जागरूक किया। शिविर में आश्रम में निवासरत 15 महिला एवं 10 पुरुष वृद्धजनों के स्वास्थ्य का परीक्षण उझानी सीएचसी के डाक्टरों द्वारा किया गया। इस दौरान सिविल जज श्री रस्तोगी ने वृद्धजनों को फल, श्रवण यंत्र, छड़ी, दवाइयां एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री वितरित की।

सिविल जज अंकित रस्तोगी ने वृद्धाश्रम के संचालनकर्ता से जानकारी प्राप्त करने के साथ ही वृद्धजनों से व्यक्तिगत रूप से वार्ता कर उनकी समस्याओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने आश्रम में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था, मच्छरों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग तथा पेयजल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रमों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय के कर्मचारी, पराविधिक स्वयंसेवक तथा संबंधित विद्यालयों के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!