जनपद बदायूं

बमनौसी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। कादरचौक ब्लाक क्षेत्र के गांव बमनौसी में स्कूल और कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और दिवंगत प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जयंती धूमधाम और राष्ट्रपर्व के रूप में मनाया गया।

गांव स्थित सिविलयन स्कूल में गांधी जयंती पर बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। स्कूल परिसर में शिक्षकों ने बच्चों के साथ महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर शिक्षकों ने बच्चों ने महापुरूषों के जीवन चरित्र के बारे में बताया। इधर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष सत्यवीर यादव के कैम्प कार्यालय पर गांधी और शास्त्री पर दोनों महापुरूषों को याद करते हुए उनके चित्रों पर माल्यापर्ण किया। श्री यादव ने इस अवसर पर कहा कि जहां गांधी जी ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया वही दिवंगत प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने अपनी सादगी और ईमानदारी से देश को निरंतर प्रगति की ओर बढ़ाया। दोनों कार्यक्रमों मंे प्रधानाचार्य मदन यादव, जेपी यादव, रविन्द्र माथुर, पंकज, प्रेमपाल, वीरभद्र, मुकेश आदि मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!