उझानी

गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर मदरशील स्कूल के बच्चों की प्रस्तुति ने मचाया धमाल

Up Namaste

उझानी / बदायूं ।महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर मदरशील मैमोरियल अकादमी में देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ किया गया।कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा 1 तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी महात्मा गांधी जी एवं कस्तूरबा गांधी जी की वेशभूषा में विद्यालय आए। गांधी जी के रूप में सजे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया।

बच्चों ने गांधी जी के जीवन, सत्य और अहिंसा से जुड़े विचार भी प्रस्तुत किए।कक्षा 2 से 8 तक के विद्यार्थियों ने स्केचिंग एवं कलरिंग गतिविधि में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने चरखा, गांधी जी का चश्मा, गांधी जी के पोर्ट्रेट तथा उनके जीवन से जुड़े विभिन्न प्रतीकों को बहुत ही सुंदर एवं रचनात्मक ढंग से बनाया। उनकी कलाकृतियों में देशभक्ति और गांधी जी के प्रति सम्मान की भावना साफ दिखाई दी।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गांधी जी के सिद्धांतों को याद करते हुए विद्यालय में रैली भी निकाली।

बच्चों ने उत्साहपूर्वक “जय जवान, जय किसान”, “मेरा भारत महान”, “सत्य और अहिंसा अपनाएँ” तथा “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” जैसे नारों का उद्घोष किया। प्रधानाचार्या रेनू थरेजा ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सादगी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी एवं देशसेवा के आदर्शों पर भी प्रकाश डाला।कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि महापुरुषों को याद करने का वास्तविक उद्देश्य उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना है। इस अवसर पर विद्यालय में देशभक्ति, उत्साह और राष्ट्रप्रेम का वातावरण बना रहा।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!