उझानी

त्यौहारों के मद्देनजर डीएम-एसएसपी ने उझानी के बाजारों का किया भ्रमण, व्यापारियों ने किया सम्मानित

Up Namaste

उझानी(बदायूं),(यूपीएन ब्यूरो)। जिलाधिकारी अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने शनिवार की रात उझानी नगर का भ्रमण कर नागरिकों को भरोसा दिलाया कि जिले की कानून व्यवस्था बेहतर है। नगर भ्रमण के दौरान व्यापारियों ने डीएम-एसएसपी को सम्मानित किया। रामलीला मैदान में पहुंचने पर दोनों अधिकारियों को अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने सम्मान दिया।

नवरात्रों के साथ दो दिन बाद दशहरा का पर्व है और इसके बाद दीपावली समेत अन्य पर्व है। इसी को मद्देनजर रखते हुए जिलाधिकारी अवनीश राय शनिवार की रात एसएसपी अंकिता शर्मा के साथ कोतवाली पहुंचे जहां प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी ने दोनों अधिकारियों का नियमानुसार स्वागत किया। इसके बाद डीएम-एसएसपी ने अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उझानी नगर का भ्रमण किया। अधिकारी पैदल उझानी के बाजारों में घूमें और नागरिकों को उनकी सुरक्षा के साथ बेहतर कानून व्यवस्था का भरोसा दिलाया। इस दौरान डीएम ने उझानी पुलिस को आवश्यक निर्देश भी दिए।

नगर भ्रमण के दौरान डीएम-एसएसपी रामलीला महोत्सव में पहुंचे और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने डीएम-एसएसपी को सम्मानित किया। इससे पूर्व व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष और वरिष्ठ व्यापारी राजकुमार बंसल के नेतृत्व में अवधेश वर्मा के प्रतिष्ठान पर डीएम-एसएसपी को भव्यता से स्वागत किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस बल बड़ी संख्या में मौजूद रहा।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!