उझानी

उझानी के गांव छतुईया के समीप रेल से कटा युवक, युवक रेल से कैसे कटा इसका नही चल पाया पता

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। बरेली-कासगंज रेलमार्ग पर सोमवार की दोपहर रेलगाड़ी से कट कर एक युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जें में लेकर उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी और फिर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

बरेली-कासगंज रेलमार्ग पर गांव छतुईया के समीप सोमवार की दोपहर एक युवक के रेल से कटने की सूचना जब पुलिस को मिली तब पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को रेल लाइन से हटा कर एक ओर रख उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। मृतक की शिनाख्त अरविन्द पुत्र लज्जराम निवासी मौहल्ला गौतमपुरी के रूप हुई तब पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी जिससे परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। बताते है कि पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भर उसे पीएम को भेज दिया।

परिजनों ने बताया कि अरविन्द पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था और आज सुबह साढ़े 11 बजे के करीब घर से निकल गया लेकिन वह घर वापस न आ सका अलबत्ता उसकी मौत की सूचना जरूर आई। अरविन्द रेल से कैसे कटा या उसने आत्महत्या की है इसकी जानकारी का अभी खुलासा न हो सका है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!