बरेली

राष्ट्रीय सफाई आयोग की सदस्य ने रेल सफाई कर्मियों की समस्याओं को सुना, दिया आश्वान

Up Namaste

बरेली। सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य डॉ. सुषमा गोरियाल ने आज मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा, अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार सहित शाखाधिकारी की उपस्थिति में बरेली सिटी रेलवे स्टेशन पर सफाई कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुन कर निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे है। स्टेशन की स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए उन्होंने साफ-सफाई के बेहतर स्तर पर संतोष व्यक्त किया।

इसके उपरांत रेलवे अधिकारी क्लब, इज्जतनगर में सफाई कर्मचारियों के हित एवं कल्याण को समर्पित सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें रेलवे अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, यूनियनों एवं एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों तथा सफाई कर्मचारियों ने सहभागिता की। सेमिनार को संबोधित करते हुए डॉ. सुषमा गोरियाल ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज और राष्ट्र के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके योगदान को सम्मान देना और उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं ठेकेदारों को कर्मचारियों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई कर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा ने डॉ. गोरियाल के सामाजिक सरोकारों एवं जनकल्याण के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों का योगदान रेलवे की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके हितों की रक्षा, सम्मान एवं कल्याण के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!