बिल्सी

अगले साल होने वाले विस चुनाव में सपा जिले की सभी सीटें जीतेगी

Up Namaste

बिल्सी,(बदायूं)। समाजवादी पार्टी के के कार्यकर्ताओं की एक बैठक सपा के जिला सचिव रईस अहमद के आवास पर जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव की मौजूदगी में आयोजित की गई। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर रणनीति बनाई गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी। क्योंकि जनता प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार से बुरी तरह से उब चुकी है। उन्होंने कहा जिले की सभी विधानसभा चुनावों में सपा पूरी लगन और मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और सभी सीटें जीतकर अपना परचम लहराएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सपा की नीतियों को वह जन.जन तक पहुंचाएं। इस मौके पर जिला सचिव रईस अहमद, नगराध्यक्ष रंजीत वार्ष्णेय, भगवान दास गुप्ता, जितेंद्र माहेश्वरी, दीप सिंह, अकरम कुरैशी, ललित गिरी, प्रेमपाल सिंह, अवधेश यादव, इकरार अहमद, मुदवविर हुसैन, ताहिर खान, नन्ने राइन, साकिर हुसैन, शेरमोहम्मद, अकील उस्मानी, आशिफ आदि मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!