उझानी

गरीब-असहाय लोगों को सोमवार से शुरू होगा वस्त्र वितरण केन्द्र, नागरिकों से खुुले मन से मदद की अपील

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। गूंज सामाजिक जन कल्याण शिक्षा समिति एवं श्री ब्राहमण सभा के संयुक्त तत्वावधान में गरीब-असहाय एवं बेघर लोगों के लिए नए-पुराने वस्त्रों के वितरण का केन्द्र सोमवार से श्री भगवानदास पैलेस में प्रारंभ होगा।

श्री ब्राहमण सभा के अध्यक्ष किशन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गूंज सामाजिक जन कल्याण शिक्षा समिति एवं श्री ब्राहमण सभा के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार से श्री भगवानदास पैलेस में पहनने योग्य नए-पुराने वस्त्रों का वितरण केन्द्र प्रारंभ किया जा रहा है ताकि ठंड के इस मौसम में गरीब और असहाय व बेघरों को ठंड से बचाया जा सके। श्री शर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि इस कार्य को नर सेवा नारायण सेवा मानते हुए पहनने योग्य नए- पुराने कपड़े भगवानदास पैलेस में पहुंचा दें।

Leave a Reply

error: Content is protected !!