बिल्सी

बिल्सी में जैन समाज ने मनाया अजीतनाथ का जन्म-तप कल्याणक

Up Namaste

बिल्सी,(बदायूं)। श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में आज जैन धर्म के दूसरे तीर्थंकर भगवान अजीतनाथ स्वामी का जन्म एवं तप कल्याणक यहां बड़े ही धूमधाम से मनाया गया है।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम सुनील कुमार जैन, निर्भय कुमार जैन, सतीश जैन ने भगवान जिनेंद्र का मंगल जलाभिषेक कर शांतिधारा की। मीडिया प्रभारी प्रीत जैन सोनी ने बताया कि अजितनाथ जैन धर्म के 24 तीर्थकरों में से वर्तमान अवसर्पिणी काल के द्वितीय तीर्थंकर है। अजितनाथ का जन्म अयोध्या के राजपरिवार में माघ के शुक्ल पक्ष की अष्टमी में हुआ था। इनके पिता का नाम जितशत्रु और माता का नाम विजया था। अजितनाथ का चिह्न हाथी था। भारत वर्षीय श्री दिगम्बर जैन महासमिति के मंडलाध्यक्ष प्रशांत जैन ने कहा कि जैन धर्म का त्याग से गहरा नाता रहा है। उन्होने कहा कि भगवान अजिताथ की कुल आयु 72 लाख पूर्व की थी। इस मौके पर ममता जैन, रीता जैन, रेखा जैन, सोनिल जैन, अनुपम जैन, अविरल जैन आदि मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!