बिल्सी

भागवत कथा से पहले आस्था के साथ निकाली कलश यात्रा

Up Namaste

बिल्सी,(बदायूं)। तहसील क्षेत्र के गांव बमेढ़ में आज से शुरु हुई संगीतमय श्रीमदभागवत महापुराण कथा सप्ताह से पूर्व यहां पीत वस्त्र धारण कर महिलाओं ने गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए कलश यात्रा धूमधाम से निकाली। जिसका जगह.जगह गांव लोगों ने स्वागत किया।

शोभायात्रा में बच्चों की कई झांकियां भी शामिल रही। बताते है कि गांव की कश्यप बस्ती में स्थित मंदिर में सबसे पहले विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ यहां प्रधान कलश की स्थापना कराई गई। उसके बाद कलश एवं पोथी पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया गया। उसके बाद मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। जो गांव की प्रमुख गलियों से होते हुए कथा स्थल पर जाकर समाप्त हुई। कलश यात्रा को सफल बनाने में नेत्रपाल सिंह, नत्थूलाल कश्यप, मुन्नालाल, हरीशंकर, धर्मेंद्र कुमार, कल्याण सिंह, मदनलाल आदि का विशेष सहयोग रहा।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!