गोरखपुर। शहर क्षेत्र में क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष डा. शैलेश पाठक ने भाजपा प्रत्याशी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के पक्ष में कई जगह सभाओं को संबोधित किया। इससे पहले गोरखपुर शहर भाजपा कार्यालय पर डा. पाठक को प्रबुद्धजनों ने पटका पहनाकर सम्मानित किया।
उन्होंने रोड़ शो व नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की प्रदेश में प्रचंड लहर चल रही आने वाली 10 मार्च को उत्तर प्रदेश की जनता एक बार फिर सुशासन के नाम पर भाजपा की सरकार बनने का निर्णय सुना देगी।उन्होंने कहा आज मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर भारत का सम्मान विदेशों में भी बड़ा है। देश को मोदी जैसे नेतृत्व की जरूरत है।





