जनपद बदायूं

अचानक दीवार गिरने से सगे भाइयों के तीन बच्चे दबे, एक की मौके पर मौत

Up Namaste

बदायूं। कुवरगांव थाना क्षेत्र के गांव बनेई में अचानक दीवार गिरने से दीवार के पास खेल रहे एक बच्चें की मौत हो गई जबकि सगे भाई बहिन गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना गुरुवार दोपहर लगभग ग्यारह बजे की है जहां सालिम व इकरार के तीन बच्चे घर में बनी दीवार के सहारे खेल रहे थे जहां दीवार अचानक भरभारा कर गिर गई धमाका सुनकर परिवार वाले व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए जिसमें दोनों भाइयों के तीन बच्चे दीवार में लगी पक्की ईंटों के नीचे दब गए जहां छोटे भाई सालिम के मासूम पुत्र सैफ उम्र चार साल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बड़े भाई इकरार के दो बच्चे नादिया व मोहम्मद अली गंभीर रूप से घयाल हो गए। मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया । परिवार वालों ने जिसकी सूचना हल्का लेखपाल को दी। हल्का लेखपाल प्रदीप कुमार ने मौके पर पहुंच कर घटना का निरीक्षण किया है ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!