उझानी

एक जुलाई से प्रतिबंधित हो जाएगी सिंगल यूज प्लास्टिक, पालिका प्रशासन ने सड़कों से बटोरा प्लास्टिक कचरा

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। सरकार ने एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक को एक जुलाई से पूर्णतया बंद करने का निर्णय लिया है। सरकार के निर्णय को कठोरता से लागू करने के लिए पालिका प्रशासन दो दिनों से रैली के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चला कर नागरिकों से प्लास्टिक का सामान आदि उपयोग न करने का आह्वान कर रहा है। पालिका प्रशासन ने आज नगर में पैदल भ्रमण कर सफाई कर्मियों के माध्यम से सड़कों से प्लास्टिक का कचरा बटोरा और नागरिकों को इससे होने वाले नुकसान से अवगत कराया साथ ही प्लास्टिक सामान का उपयोग न करने की शपथ दुकानदारों को दिलाई।

सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्ण रूप से बंद करने से पहले नगर पालिका प्रशासन के अधिकारियों और कर्मियों ने जनता एवं दुकानदारों में जागरूकता अभियान चलाया। पालिका प्रशासन ने बुधवार से जागरूता अभियान चला कर प्लास्टिक के सामान से होने वाले नुकसान से आम आदमी को जागरूक किया। पालिका कर्मियों और अधिकारियों ने छात्राओं और गणमान्य नागरिकों के साथ पूरे नगर में रैली निकाल कर दुकानदारों से सिंगल यूज प्लास्टिक और प्लास्टिक से जुड़ा सामान न बेंचने तथा नागरिकों को प्लास्टिक के सामान का उपयोग करने के बजाय कपड़े का थैला साथ लेकर चलने की आदत डालने के लिए जागरूक किया। पालिका प्रशासन ने गुरूवार को भी जन जागरूकता रैली निकाली और पूरे नगर की सड़कों से सफाई कर्मियों के माध्यम से प्लास्टिक का कचरा एकत्र किया ताकि उसका सार्थक निस्तारण कर सके। पालिका अधिकारियों ने इस दौरान नगर के कई स्थानों पर दुकानदारों एवं नागरिकों को प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ भी दिलाई। पालिका के ईओ जेपी यादव और सफाई निरीक्षक हरीश त्यागी ने बताया कि एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दी जाएगी। पालिका अधिकारियों ने बताया कि दो दिन जागरूकता के बाद भी अगर किसी दुकानदार के पास प्रतिबंधित प्लास्टिक का सामान पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!