उझानी

घर में घुस कर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाला युवक को पुलिस ने गिरफ्तार

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। चार दिन पूर्व नगर के एक मौहल्ला के घर में घुस कर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पीडब्ल्यूडी का कर्मी है। पुलिस ने उसे पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

चार दिन पहले नगर के एक मौहल्ला के घर में अज्ञात युवक घुस गया चाकू की नोंक पर वादी की पुत्री के साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की। नाबालिग के शोर मचाने पर उसकी दादी आ गई तब युवक उसे धमकाता हुआ फरार हो गया। इस मामले में नाबालिग के पिता ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को तहरीर देकर घटनाक्रम बताया जिस पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी। बताते हैं कि पुलिस की जांच में पीडब्ल्यूडी कर्मी अरविन्द पुत्र रमेश पाल निवासी भगवन्त नंगला थाना सिकन्दरपुर वैश्य जिला कांसगंज हाल निवासी पीडब्लूडी आवासीय परिसद थाना सिविल लाईन बदायूं का नाम सामने सामने आया। अरविन्द को पुलिस ने रेनवसेरा तिराहे से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर उससे पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!