सहसवान

अधिवक्ताओं से विवाद के चलते डीएम ने एसडीएम को हटाया, विजय मिश्र बने नए उपजिलाधिकारी

Up Namaste

सहसवान,(बदायूं)। अधिवक्ताओं से हुए विवाद के बाद उपजिलाधिकारी महिपाल सिंह का लगातार विरोध कर रहे अधिवक्ताओं को आज सफलता मिली है। जिलाधिकारी ने महीपाल सिंह को अतिरिक्त उपजिलाधिकारी बदायूं पद पर स्थानांतरित करते हुए विजय कुमार मिश्र को सहसवान के उपजिलाधिकारी पद पर किया तैनात किया है। जिलाधिकारी के इस निर्णय पर अधिवक्ताओं ने खुशी का इजहार किया है।

ज्ञात रहे कि सहसवान बार एसोसिएश सेंट्रल बार एसोसिएशन बदायूं द्वारा संयुक्त रुप से उप जिलाधिकारी महिपाल सिंह पर भ्रष्टाचार को लेकर विगत 2 जुलाई से न्यायालय का बहिष्कार किया जा रहा था तथा अधिवक्ताओं द्वारा प्रत्येक दिन जमकर हंगामा व नारेबाजी की जा रही थी। बार एसोसिएशन सेंट्रल बार एसोसिएशन द्वारा अपर प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ, मंडल आयुक्त बरेली, जिलाधिकारी बदायूं व अध्यक्ष बार कौंसिल उत्तर प्रदेश को ज्ञापन भेजकर अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी महिपाल सिंह की भेदभाव पूर्ण कार्य प्रणाली को लेकर कार्यवाही किए जाने की मांग की थी। अधिवक्ताओं का शिष्टमंडल मंडल आयुक्त बरेली उत्तर प्रदेश बार काउंसिल अध्यक्ष के साथ जिला अधिकारी दीपा रंजन के अलावा कई वरिष्ठ अधिकारियों से भी मिला था तथा उप जिलाधिकारी महिपाल सिंह की कार्यप्रणाली की शिकायत की थी अधिवक्ताओं ने एक पखवाड़े पूर्व एक दर्जन से ज्यादा ज्ञापन उच्च अधिकारियों को भेजते हुए उप जिलाधिकारी महिपाल सिंह के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग भी की थी जिसके मद्देनज़र कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी महिपाल सिंह को स्थानांतरित करते हुए नए उप जिला अधिकारी की नियुक्ति की है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!