उझानी

मक्का बेंच कर आए किसान से उच्चका बीस हजार लेकर हुआ फरार, पुलिस ने जताई अनभिज्ञता

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। नवीन गल्ला मंडी में मक्का बेंच कर रुपया लेने के बाद वापस अपने घर लौट रहे एक किसान को मंडी के बाहर मिले उच्चकें ने अपने झांसे में ले लिया और उसे पुरानी मंडी ले आया। उच्चकें ने किसान विश्वास में लेकर उससे बीस हजार रुपया ले लिया और फिर भाग निकला। किसान भी शोर मचाता हुआ उसके पीछे भागा लेकिन तब तक उच्चका भीड़ में गुम हो गया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव बरी का नगला निवासी चंद्रपाल नामक किसान आज अपनी मक्का बेंचने नई मंडी आया था। चंद्रपाल का कहना है कि वह मक्का बेंचने के बाद फसल के रुपया आढ़ती से ले लिए और वापस अपने घर जाने को मंडी से निकला ही था कि मंडी के बाहर एक उच्चका मिल गया और उसने उसके लड़के का नाम बता कर उसे अपनी बातों में फंसा लिया। पीड़ित का कहना है कि उक्त उच्चका उसे अपने झांसे में लेकर ई रिक्शा पर बैठा कर पुरानी अनाज मंडी ले आया। पुरानी अनाज मंडी में उच्चका ने किसान से कहा कि उसे बीस हजार रुपया देने है और उसके पास दो हजार के नोट है जिन्हें वह लेकर पांच-पांच सौ के नोट दें दे। किसान ने उच्चकें के झांसे में आकर अपने पास मौजूद बीस हजार पांच सौ रुपया उच्चका को दे दिए जिस पर उच्चका ने किसान पर विश्वास जमाने के लिए उसे पांच सौ का नोट वापस कर दिया और उसे बातों में उलझा कर भाग निकला। जब किसान कुछ समझा तब वह शोर मचाता हुआ उसके पीछे भागा तब तक उच्चका गायब हो चुका था।
उच्चका से ठगे जाने के बाद किसान रोने लगा तब भीड़ जमा हो गई और किसान से जानकारी की। किसान पुलिस के पास जाने की कह कर चला गया। इस मामले में जानकारी करने पर प्रभारी निरीक्षक ने अनभिज्ञता जताई और कहा कि जरूरत लेन-देन का मामला रहा होगा फिर भी दिखवाता हूं। उझानी नगर समेत क्षेत्र में चोर उच्चकों के कारण दहशत का वातावरण बना हुआ है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!