बिल्सी,(बदायूं)। नगर के मोहल्ला संख्या तीन में गोपाल स्वामी के आश्रम पर भाजपा द्वारा प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें आर्य समाज के अन्तर्राष्ट्रीय वैदिक विद्वान, समाज सुधारक आचार्य संजीव रूप को भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, फरीदपुर के विधायक डॉ श्याम बिहारी लाल, विधायक आरके शर्मा माल्यार्पण कर तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर गोपाल स्वामी, विवेक राठी, ग्रीशपाल सिंह, पीयूष शाक्य, जितेंद्र शर्मा, रामगोपाल शाक्य आदि मौजूद रहे।