जनपद बदायूं

अवैध कब्जा वाली झील की जमीन पर उगाही गई फसल को प्रशासन के बुलडोजर ने तबाह कर जमीन कराई कब्जा मुक्त

बिसौली। ग्राम समाज, तालाब व झील की भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ एसडीएम ज्योति शर्मा के निर्देशन में तहसील प्रशासन का बुलडोजर गरजने लगा है। शुक्रवार को क्षेत्र के गांव पिसनहारी में विशाल झील की 11 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर अवैध कब्जा कर खेती करने वालों पर प्रशासन सख्त नजर आया। पुलिस की मौजूदगी में नायब तहसीलदार अरूण कुमार ने अपनी टीम के साथ गेंहूं की फसल पर बुलडोजर चलवा दिया।

एसडीएम ज्योति शर्मा योगी सरकार 2-0 के बाद से अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त नजर आ रही हैं। नगर समेत क्षेत्र के कई तालाबों, झीलों व ग्राम समाज की जगह पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन की खास नजर है। इसी के तहत शुक्रवार को नायब तहसीलदार के नेतृत्व में थाना फैजगंज बेहटा प्रभारी चरण सिंह राणा, कानूनगो तेजपाल सिंह, चेतेन्द्र शर्मा, विजयपाल सिंह, दीपक भटनागर व लेखपाल संदीप कुमार ने गांव पिसनहारी की झील की 11 हेक्टेयर भूमि पर हो रही गंेहूं की फसल पर बुलडोजर चलवा दिया। जेसीबी की सहायता से टीम ने अवैध कब्जाधारियों की मेढ़ भी गिरा दीं। इसके साथ ही टीम ने कब्जाधारियों को नोटिस जारी करते हुए दोबारा फसल न करने की चेतावनी भी दे दी। प्रशासन की उक्त कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!