जनपद बदायूं

अमन ने वेदामऊ विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए राज्यमंत्री असीम अरूण को दिया मांग पत्र

बदायूं। बदायूं गौरव क्लब एवं बदायूं गौरव महोत्सव समिति के तत्वाधान में मुख्य सचिव एवं बदायूं गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा ने बदायूं में वेद विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ को संबोधित मांग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण को सौंपा। राज्यमंत्री ने उनकी मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने और जल्द पूरी करने का आश्वासन दिया।

राज्यमंत्री अमन मयंक शर्मा ने मांग पत्र में लिखा है कि बदायूं जनपद का प्राचीन नाम वेदामऊ रहा है और वेदों के अध्ययन का प्रमुख केंद्र भी बदायूं रहा है। श्री शर्मा ने यहां के ऐतहासिक महत्व को देखते हुए बदायूं में वेदों एवं संस्कृत भाषा के अन्य महान ग्रंथों के अध्ययन एवं अध्यापन हेतु वेदामऊ विश्वविधालय की स्थापना की जाए जिससे बदायूं अपना खोया हुआ गौरव पुनः प्राप्त कर सके। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता जी ,सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता सहित बदायूं गौरव क्लब के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!