जनपद बदायूं

बदायूं पुलिस ने बेटे को तमंचा लगा कर भेज दिया जेल, पुलिस प्रताड़ना पर पिता ने जहर खाकर दी जान

Up Namaste

बदायूं। जिले थाना जरीफनगर पुलिस ने एक ग्रामीण के खिलाफ गैंगस्टर का मामला दर्ज किया और उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी लेकिन जब वह न मिला तो उसके बेटे को उठा लिया और उस पर तमंचा दिखा कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उसके रिश्तेदारों के यहां भी दबिश दी जिससे परेशान गैंगस्टर के आरोपी ने जहर खा लिया और उसकी मौत हो गई। ग्रामीण की मौत के बाद आसपास के ग्रामीण इलाकों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्याप्त हो गया है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए कई थानों का पुलिस बल गांव में तैनात कर दिया गया है।

जरीफनगर थाना की पुलिस ने क्षेत्र के गांव रसूलपुरकलां निवासी करू उर्फ कल्याण पुत्र यादराम के अलावा सहसवान थाना क्षेत्र के रहने वाले कई लोगों के खिलाफ थानाध्यक्ष सुमित शर्मा ने गैंगस्टर एक्ट के तहत एक मुकदमा दर्ज कराया और सभी की तलाश शुरू कर दी। बताते है कि पुलिस ने करू के घर दबिश दी लेकिन वह न मिल सका तब पुलिस दबाब बनाने के लिए उसके बेटे संजय को हिरासत में लेकर अपने साथ थाने ले आई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने निर्दोष संजय पर अवैध रूप से तमंचा लगा कर उसे जेल भेज दिया। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने करू के रिश्तेदारों के यहां भी दबिश दी और वहां से भी कुछ लोगों को पकड़ कर ले आई और फिर मोटी रकम लेकर उन्हें छोड़ दिया।

बताते है कि पुलिस की प्रताड़ना और बेटे संजय को जेल भेजने तथा रिश्तेदारों को परेशान करने से मानसिक दबाब में आए करू ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। करू की मौत के बाद परिजनों के अलावा पूरे गांव में शोक के साथ पुलिस के खिलाफ आक्रोश फैल गया वही परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार भी नही किया। बताते है कि करू की मौत की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई तब परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों ने पुलिस पर करू के परिवार और रिश्तेदारों पर गैर कानूनी तरीके से दबाब बनाया। परिजनों का कहना है कि करू निर्दोष था मगर इसके बाद भी पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा लगाया और जब पुलिस का मन नही भरा तो उसके निर्दोष बेटे संजय को अपराधी बनाने के लिए अवैध रूप से तमंचा लगा कर जेल भेज दिया।

पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है। नागरिकों का कहना है कि पुलिस हर घटना को अपने तरीके से कैश कर लेती है और वारे न्यारे करने में लगी हुई है। नागरिकों का कहना है कि योगी सरकार को चाहिए कि पुलिस की काली करतूतों की भी जांच करवाए ताकि किसी संजय जैसे युवक को निर्दोष होकर भी जेल न जाना पड़े।

Leave a Reply

error: Content is protected !!