उझानी,(बदायूं)। नगर की बिजली व्यवस्था कुछ समय से खराब होने पर रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और तत्काल बिजली व्यवस्था सुचारू कराने की मांग की ताकि नागरिकों को भीषण गर्मी में बिजली के साथ पानी मिल सके।
कांगेसी नेता अरूण पाराशर और मुजाहिद रजा खां के नेतृत्व में कांग्रेसी सब्जी मंडी स्थित अम्बेडकर पार्क पहुंचे और नगर की दिनोंदिन खराब होती बिजली व्यवस्था के खिलाफ सांकेतिक धरना देते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों का कहना है कि भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से जनमानस व्याकुल तो है ही साथ ही पेयजल की बड़ी समस्या पैदा हो गई है। कांग्रेसियों का कहना है कि बिजली विभाग का यही रवैया रहा तो उनकी पार्टी के कार्यकर्ता नागरिकों के साथ आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
इस अवसर पर सत्यवीर, प्रशांत शर्मा, असगर हुसैन, चंद्रपाल कश्यप, उदयभान सिंह, इकबाल, भूरे, केसर, शौकत मियां समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।



