बदायूं। दो पुत्रियों के बाद एक बेटे की चाहत में बदायूं के तांत्रिक के फेर में फंसी महिला की इज्जत पर बन आई। तांत्रिक और महिला को लाने वाले व्यक्ति ने बिसौली में बीती रात उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया लेकिन महिला चीख पुकार पर दोनों जान से मारन की धमकी देकर भाग निकले। पीड़िता ने रात में ही कोतवाली बिसौली पहुंच कर दोनों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बरेली के थाना सुभाषनगर की रहने वाली एक विवाहिता के दो पुत्रियां है जिससे बेटा न होने का ताना उसका पति समेत ससुराल के अन्य परिजन मारते रहते थे। दर्ज रिपोर्ट में महिला ने बताया कि उसके परिचित ख्याली नामक व्यक्ति ने उसे भरोसा देते हुए कहा कि वह बदायूं के बिसौली नगर में ऐसे तांत्रिक को जानता है जो लड़का होने की दवा देने के साथ दुआ भी करता है। ख्याली की बातों में फंसी महिला उसके साथ बदायूं चली आई और उसके साथ बिसौली पहुंच गई। महिला ने दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि ख्याली और तांत्रिक उसे बिल्सी रोड स्थित एक खेत में रात नौ बजे ले जहां तांत्रिक ने अपनी प्रक्रिया शुरू कर दी और फिर उसके इशारे पर ख्याली ने उसे निवस्त्र करने का प्रयास किया।
महिला का कहना है कि दोनों ने उसके साथ अश्लील हरकते करनी शुरू कर दी और दुष्कर्म का प्रयास किया जब उसने विरोध किया तब दोनों ने उसके साथ मारपीट और गाली गलौच भी की। महिला का कहना है कि जब उसने शोर मचाया तब दोनों ने उसका मंुह बंद करने का प्रयास किया मगर वह चीखती रही जिससे दोनों उसे धमकाते हुए भाग निकले। दोनों के भाग जाने के बाद पीड़िता किसी तरह से बिसौली कोतवाली पहुंची और पुलिस को वारदात के बारे में बता कर ख्याली तथा अज्ञात तांत्रिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दोनो आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।