उझानी

संबल बने छात्राएं: पुलिस

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। रजत बाल विद्या मंदिर में नारी सशक्तिकरण को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पुलिस ने छात्राओं से खुद को कमजोर न समझ कर संबल बनने का आह्वान किया।

स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को सम्बोधित करते हुए पुलिस कांस्टेबिल मधुु चैधरी ने कहा कि आज की लड़कियां हर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है। उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत मंे लड़कियों को खुद को कमजोर नही समझना चाहिए बल्कि एक सशक्त नारी के रूप में खुद को स्थापित करना चाहिए। इस दौरान पुलिस ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090 के अलावा पुलिस सहायता के लिए 112 और एम्बुलेंस के लिए 102 व 108 तथा सरकार के हेल्पलाइन नम्बर 1076 की विस्तार से जानकारी दी और कहा कि अगर कोई परेशानी सामने आए या अनावश्यक रूप से कोई महिलाओं एवं छात्राआंे को परेशान करें तब छात्राएं इन नम्बरों से मदद ले सकती हैं। इस दौरान स्कूल संचालक रजत गुप्ता ने छात्राओं से कहा कि सरकार हर कदम पर महिलाओं के साथ है जिससे अब उन्हें डरने की नही बन्कि हिम्मत ये मुसीबतों से लड़ने की जरूरत है। इस अवसर पर पुलिस कर्मी और ग्रामीणों के अलावा विद्यार्थी मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!