उझानीजनपद बदायूं

उझानी में हाइवे पर बंदरों के झुंड से टकरा कर बाइक सवार की मौत

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा कछला से गंगा स्नान कर लौट रहे बाइक सवार बंदरों के झुड से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां रविवार की तड़के उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अस्पताल की सूचना पर उसके शव का पीएम करा परिजनों को सौंप दिया है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव चेतू नगला निवासी 25 वर्षीय किशनपाल पुत्र रामपाल शनिवार की शाम गंगा स्नान करने कछला स्थित मां भागीरथी के तट पर गया था। बताते हैं कि गंगा स्नान के बाद वह रात लगभग आठ बजेे बाइक से वापस अपने गांव लौट रहा था। बताते हैं कि उसकी बाइक बितरोई मोड़ पर पहुंची ही थी कि अचानक बंदरों का झुंड सड़क पर आ गया जिससे उसकी बाइक बंदरों के झंड से टकरा गई और किशनपाल सिर के बल सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताते हैं कि हादसे पर जुटे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी तब पुलिस मौके पर पहुुंची और घायल की शिनाख्त कराने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी जिस पर परिजन मौके पर पहुंच गए और इलाज के लिए सीएचसी ले गए जहां से उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। बताते हैं कि जिला अस्पताल में इलाज के दौरान किशनपाल की मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया और परिवार के लोग अस्पताल में बिलख उठे। घायल की मौत पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जें में लेकर पीएम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!