उझानी

ई रिक्शा से टकरा कर बाइक सवार घायल

Up Namaste

उझानी (बदायूं )। नगर में आज सुबह ई रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद अस्पताल भेजे गए घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है।
अलापुर थाना क्षेत्र के गांव संजरपुर निवासी 50 वर्षीय मंगू सिंह अपने परिवार के युवक राजेश कुमार के साथ बाइक से एटा जा रहा था। बताते है कि सुबह दस बजे के करीब उसकी बाइक उझानी नगर के मौहल्ला कश्यप बस्ती के भरतपुर हाइवे पर पहुंच ही था कि सामने से आ रहे ई रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दी जिसके परिणामस्वरूप दोनों बाइक सवार घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। बताते है कि अस्पताल में मंगू सिंह की हालत गंभीर बताते हुए डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया है वही राजेश को प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर जाने दिया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!