बदायूं। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक का आयोजन लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नरोत्तम सिंह द्वारा सपा कार्यालय पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने की व मुख्याथिति के रूप में पूर्व डी. सी. बी. चेयरमैन ब्रजेश यादव मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने कहा कि जनपद बदायूं में सभी प्रकोष्ठों के संगठन वार्ड व बूथ स्तर तक मजबूती के साथ बना लिए गए हैं व सभी पदाधिकारी अपने अपने बूथ पर जाकर छूटे हुए वोटों की बनवाने का कार्य कर रहे हैं। जनता में समाजवादी पार्टी के प्रति अत्यधिक उत्साह देखने को मिल रहा है आने वाले विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प कर चुके हैं। मुख्य अथिति के रूप में पूर्व डी. सी. बी. चेयरमैन ब्रजेश यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश का युवा इस भाजपा की सरकार में अपने आप को ठगा से महसूस कर रहा है हर साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी का झूठा वादा करने वाली सरकार ने उन युवाओं की भी नौकरी छीन ली है जो पहले से कर रहे थे। शिक्षित बेरोजगारों को पकौड़ा बेचने की सलाह देने वाली सरकारों को देश व प्रदेश से उखाड़ फेंकने का मन समाज के हर वर्ग ने बना लिया है।
इस मौके पर अवधेश आनंद, विपिन यादव, अवनीश यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख, राजू यादव प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी, वैभव उपाध्याय जिलाध्यक्ष छात्र सभा, उपदेश सक्सेना, अकील अंसारी, अक्षय दीप, सुदेश यादव, उजैर वासित, सब्बू खान, दुर्वेश यादव, विकास मिश्रा, अतुल यादव, मदनपाल, प्रदीप यादव, अजय यादव, धर्मेन्द्र पाल, राजकुमार कश्यप आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
Up Namaste > Blog > जनपद बदायूं > भाजपा सरकार ने युवाओं से रोजगार छीनने का काम किया हैः ब्रजेश