जनपद बदायूं

व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री को बताई समस्याएं, निराकरण की मांग

Up Namaste

बदायूं। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दर्जा राज्यमंत्री रवि कांत गर्ग के बदायूं में आगमन पर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने के साथ उनके समक्ष समस्याओं को रखा। प्रमुख रूप से कोरोना के लाॅकडाउन में जिन व्यापारियों पर मुकद्दमें दर्ज हुए है उन्हें तुरंत बापस लिया जाए। जिन व्यापारियों की मौत हुयी है उन रजस्टर्ड व्यापारियों को दस लाख रुपये एवम अन रजिस्टर्ड व्यापारियों को पांच लाख रुपये का मुआवजा तुरन्त दिया जाए। .केंद्र सरकार ने सराफा व्यापारियों को हॉलमार्क का माल बेचने का नियम बनाया मगर अभी जिलामुख्यालय पर लेबो की व्यबस्था नही हुयी है सरकार हर जिलामुख्यालय पर हॉलमार्क लगाने की व्यबस्था अबिलम्ब कराये उस समय तक व्यापारियों कोबिना हॉलमार्क के माल बेचने की अनुमति दी जाए।

व्यापारियों ने दर्जा राज्यमंत्री को बताया कि व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस दिलाये जाए। व्यापारी कल्याण बोर्ड के स्थान पर व्यापारी कल्याण आयोग राष्ट्रीय एवम प्रांतीय स्तर पर बनाये जाए। कजो व्यापारी देश मे सर्वाधिक आयकर एवम जी एस टी कर उन्हें राज्य सभा मे एवम जो व्यापारी प्रदेश में सर्वाधिक जी एस टी उन्हें बिधान परिषद में मनोनीत किया जाए। जिनके जल्द समाधान का आश्वासन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने व्यापारियों को दिया। इस मौके पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ढींगरा, जवाहर रस्तोगी, राजीव भारद्वाज, विनोद अग्रवाल, अमर वैश्य, मनीष जुनेजा, सतीश मिश्रा, कृष्ण देव चांडक आदि मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!