बिल्सी,(बदायूं)। बीती शाम दिधौनी स्थित अरिहन्त वृक्षारोपण समिति के तत्वावधान में हुए भव्य वृक्षारोपण एवं सम्मान समारोह में पर्यावरण मित्रों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार मोहम्मद अजहर अंसारी रहे। जिन्होंने 11फलदार एवं छायादार वृक्षों को लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद अंतरराष्ट्रीय वेद प्रचारक आचार्य संजीव रूप को पर्यावरण मित्र, यज्ञ मित्र के साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले नौजवानों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए।
नायब तहसीलदार ने कहा कि आज हमारी पृथ्वी हमारे गलत तरीके से जीवनयापन के कारण प्रदूषित होती जा रही है। स्वच्छ वातावरण पाने के लिए सभी को वृक्षारोपण करना चाहिए। उन्होंने नौजवानों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा ही देश की रीड की हड्डी होते हैं इसलिए उन्हें बढ़.चढ़कर सामाजिक कार्य व देशहित में कार्य करते रहना चाहिए। विवेक राठी, संकट मोचन दरबार के महंत संजय शर्मा, विष्णु असावा प्रशांत दीक्षित, अमनदीप उपाध्याय, राघव गुप्ता, अनुज कुमार शर्मा, अमन गुप्ता, गौरव गुप्ता, मधुप राठी, अनुभव शर्मा, भरत कोहली, गिरीश चंद शर्मा, सुधीर शर्मा हरिओम शर्मा, जितेंद्र शर्मा, रामगोपाल शर्मा, शरद जैन, अनिल जैन सोनी, विष्णु असावा, सचिन असावा, पिंकी काबरा, शाहनवाज अल्वी, राहुल सोलंकी, लोकेश आदि लोग मौजूद रहे। इधर तहसील सभागार में आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया। यहां एसडीएम संजय कुमार सिंह और तहसीलदार धीरेन्द्र कुमार ने उत्कृष्ठ एवं समयवद्ध रूप से राजकीय कार्य को निष्पादित करने वाले कर्मचारी जितेन्द्र सिंह, रामनरेश, मोहम्मद मिया, रोहित मौर्य, सतेन्द्र पाल, राहुल कुमार सक्सेना, राजेश शर्मा, योगेश शर्मा, रूपक सक्सेना, दिनेश कुमार, शिवकुमार, दुर्वेश कुमार, हरमुखी देवी, हेतराम, राजकुमार, वीरेन्द्र कुमार प्रतीक चिन्ह भेंट कर कर्मचारियों के कार्य व्यवहार की सराहना करते हुए इन्हें सम्मानित कर इनका उत्साह वर्धन किया गया।
Up Namaste > Blog > जनपद बदायूं > बिल्सी > पर्यावरण मित्र एवं तहसील कर्मी हुए सम्मानित