बिल्सी,(बदायूं)। आज आयोजित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में विकास कराने के बजाय बदलेे की भावना से काम कर आम नागरिकों का शोषण करने में लगी हुई है। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के कारण पैदा हुई महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है जिससे जनमानस त्राहि- त्राहि कर उठा है और आगामी विस चुनाव में सपा की सरकार बनाने का संकल्प जनता ने कर लिया है।
बैठक का संचालन कर रहे सपा नेता एवं पूर्व प्रधान सर्वेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो समाज के दबे.कुचले लोगों के सुधार को ध्यान में रखते हुए काम करती है। ताकि उन लोगों का पर्याप्त विकास हो सके। उन्होने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। जिसके चलते लोगों का शोषण किया जा रहा है। उन्होने कहा कि आने वाला समय सपा का होगा। क्योंकि प्रदेश में लगातार बढ़ती जा रही मंहगाई की समस्या से जनता बुरी तरह से जूझ रही है। समाज के गरीब लोग दो वक्त की रोटी के लिए भी काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। केंद्र सरकार मंहगाई की समस्या को रोकने में पूरी तरह से नाकाम होकर रह गई है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य के प्रतिनिधि टिंकू शाक्य, शिक्षक नेता सोवरन सिंह यादव, राममोहन यादव, गोपाल बघेल, मौलाना असराहुल हक, दीनमोहम्मद अंसारी, अनीश खान, चुन्ना कस्सार, अर्जुन पाली, मुसाईद हुसैन, ओमवीर शाक्य, विनोद मौर्य आदि मौजूद रहे।
Up Namaste > Blog > जनपद बदायूं > बिल्सी > बदले की भावना काम करने वाली भाजपा सरकार का अंत तय, सपा बनाएंगी 2022 में सरकारः सपा कार्यकर्ता
बदले की भावना काम करने वाली भाजपा सरकार का अंत तय, सपा बनाएंगी 2022 में सरकारः सपा कार्यकर्ता
Pawan VermaAugust 13, 2021
posted on

