जनपद बदायूं

भाजपा सरकारें निर्बल वर्ग के उत्थान के लिए कर रही हैं कामः डा. रामबाबू हरित

Up Namaste

बिसौली,(बदायूं)। अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के चैयरमैन डा0 रामबाबू हरित ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भाजपा ने ही निर्बल वर्ग के उत्थान के लिए प्रमुखता से काम किया है। भाजपा ही बाबा साहब के बताए मार्ग पर चल रही है।

नगर में इस्लामनगर चैराहे के समीप आयोजित अनुसूचित जाति सम्मेलन में आयोग के चेयरमैन डा0 रामबाबू हरित ने कहा कि गैर भाजपाई सरकारों ने अनुसूचित जाति के लोगों को लुभाने के काम किया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में अनुसूचित जाति के कर्मचारियों की पदावनति की। निर्बल वर्ग का शोषण किया। सपा ने प्रदेश की 21 प्रतिशत अनुसूचित जाति और 2 प्रतिशत जनजाति का अपमान किया। उन्होंने कहा कि इस पार्टी के लोगो ने इत्र का काला धंधा करके पूरे देश में दुर्गंध फैला दी। चेयरमैन ने कहा कि भाजपा का ध्येय सत्ता के माध्यम से भारत को विश्व गुरु का दर्जा दिलाना और निर्बल वर्ग का सर्वांगीण विकास करना। मोदी जी ने योग को पूरे विश्व की आवाज बनाकर भारतमाता का मान बढ़ाया। भाजपा की उज्ज्वला योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना ने लोगों के दिलों में स्थान बना लिया है। गरीब की शादी में 51 हजार रूपए खर्च करए नवयुगल को गणमान्य लोगों द्वारा आशीर्वाद दिलाना भाजपा की अनूठी पहल है। इससे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने बाबा साहब से जुड़े 5 स्थानों को पंच तीर्थ का स्वरूप दिया है। पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने भाजपा की उपलब्धियां गिनाईं। भाजपा विधायक कुशाग्र सागर ने सभी का आभार जताया। जिला महामंत्री अरुण धोबी, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वाष्र्णेय, महीपाल सागर, अजय पाराशरी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख ओमकिशन सागर, पूर्व प्रमुख अमित पाठक, पूर्व प्रत्याशी मेजर कैलाश, पंकज सिंह, हरिओम पाराशरी, अक्कू रस्तोगी, मयंक पाठक, सनवीर पाल, नीटू पाल, सीमा राठौर, सविता शर्मा, विमला भारद्वाज, कृष्णा गुप्ता, अजय पाराशरी, मनोज टाटा, जतन मिश्र, नेहा आर्य, उदयवीर दिवाकर, सुमन बाल्मीकि, ललित वाष्र्णेय, विपिन माथुर, जतन मिश्र आदि भाजपाई मौजूद रहे। संचालन दुर्गेश वाष्र्णेय एवं तेजपाल सागर ने किया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!