बिल्सी

भाजपा ने रोका विकास का पहिया: ममता

Up Namaste

बिल्सी,(बदायूं)। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा जवी में आज सोमवार को समाजवादी चौपाल कार्यक्रम के तहत डॉण्भीमराव अंबेडकर जी का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। जिसको संबोधित कर रही पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं सपा नेत्री ममता शाक्य ने कहा कि अब हर वर्ग को एकजुट होकर 2022 में अखिलेश यादव की सरकार को बनाना है। क्योंकि समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें हर वर्ग का सम्मान है साथ ही नौजवानों को अधिक से अधिक रोजगार देने का काम किया।

ममता शाक्य ने कहा कि अखिलेश यादव के कार्यकाल में प्रदेश में विकास का पहिया काफी तेज गति से चल रहा है। जिसे भाजपा सरकार ने रोकने का काम किया है। बदायूं जिले में जो भी विकास कार्य हुए है सब उनकी सरकार में हुए है। यह किसी से छिपे नहीं है। उन्होने कहा कि हम सभी को बाबा साहब द्वारा बनाए संविधान पर भरोसा रखना चाहिए हमें आज जो अधिकार मिले हैं। वो सब बाबा साहब की देंन है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुभसपा के जिला अध्यक्ष दिनेश कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछड़ों व दलितों का वोट तो छल कपट करके ले लिया लेकिन सम्मान नहीं दिया। भाजपा निरंतर दलित पिछड़ों के संवैधानिक अधिकार एवं उनकी संस्कृति पर वार कर रही है। सपा के जिला सचिव डॉ डोरीलाल बघेल ने कहा कि अखिलेश यादव ही मुख्यमंत्री पद के लिए योग्य है। अब प्रदेश का हर बर्ग सपा के साथ है। इस मौके पर दिनेश कश्यप, डॉ हीरालाल शाक्य, विजय कश्यप, कुंवरपाल राजपूत, सत्यवीर बाल्मीकि, मुशाहिद हुसैन, रंजीत शर्मा, लालू यादव, सतीश शर्मा, कालीचरन शाक्य, खुशीराम, तिलक सिंह आदि मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!