उझानी

भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांवों में चलाया स्वच्छता अभियान, बांटेे मास्क

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। सहकारी समिति के चेयरमैन किशन शर्मा की अगुआई में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के सात साल पूरे होने पर उझानी ब्लाक के गांव बसंतनगर और मानिकपुर में स्वच्छता अभियान चलाया गया और गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव भी कराया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना महामारी से बचने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करते हुए मास्क का वितरण किया और उसे सार्वजनिक स्थानों पर लगाए रहने का आह्वान भी किया।
आज सुबह भाजपा नेता किशन शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव बसंतनगर और मानिकपुर पहुंच कर ग्रामीणों को उनके कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जारी की गई योजनाओं से अवगत कराया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों गांवों में स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई अभियान चला कर खुद गांवों के गलियारों को साफ किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को कोेरोेना महामारी से बचाव के लिए जागरूक किया और उनमें मास्क का वितरण किया। सबसे अंत में दोनों गांवों मंे सैनिटाइजर का छिड़ाकाव भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कराया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता किशन शर्मा ने कहा कि केन्द्र की मोेदी सरकार ने किसानों के साथ साथ प्रत्येक नागरिक की दशा और दिशा सुधारने के साथ विकास की जो गंगा बहाई है उससे देशवासी खुशहाली की ओर बढ़ने लगा है। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा में सेवा ही संगठन है। इस अवसर पर अमित प्रताप सिंह, मोहित राज शर्मा, गौरव तोमर, विनीत शर्मा, राजेन्द्र कुमार, महेन्द्र, अरविन्द, गुड्डू आदि मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!