जनपद बदायूं

भाजपा का सोमवार से शुरू होगा डोर टू डोर सम्पर्क अभियानः रजनीकांत

Up Namaste

बदायूं। भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ सोमवार से भाजपा का घर-घर सम्पर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा सरकार के विकास कार्यो और जनहित वाली योजनाओं की नागरिकों को जानकारी देंगे और भाजपा की सरकार बनबाने के लिए जी जान से प्रयास करेंगे।

बैठक में मुख्य अतिथि रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि 10 जनवरी से कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर घर.घर जाकर सम्पर्क करना है। उन्होंने कहा कि सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ, जिला, विधानसभा, मण्डल, शक्ति केन्द्र, बूथ स्तर तक के सभी कार्यकर्ता सम्पर्क अभियान में जुट जायें और यह सम्पर्क अभियान निरंतर चुनाव तक चलेगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री व जिला प्रभारी राकेश मिश्रा ने कहा घर. घर सम्पर्क अभियान के साथ. साथ पार्टी के साईबर योद्धा वर्चुअल रैली, बैठक के माध्यम से चुनाव प्रचार करने को तैयार रहें। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा चुनाव की घोषणा हो गयी गई और सभी कार्यकर्ताओं को अलग. अलग जिम्मेदारी सौपी गई है। उन्होंने ने सभी से अपने अपने जिम्मेदारी को ईमानदारी और निष्ठा से निभाने का आवाहन किया। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, विधानसभा प्रभारी संतोष दीक्षित, चेयरमैन सैनरा वैश्य, अजीत वैश्य, सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह राजपूत, अरुण प्रकाश, अशोक चौहान, विश्वजीत गुप्ता, सुखदेव राठौर, नेकपाल कश्यप, मनोज गुप्ता, अनुज सक्सेना, धीरेंद्र सिंह, नौरंगपाल, अजय मथुरिया, प्रभाशंकर वर्मा, अंकित मौर्य, मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य आदि उपस्थित रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!