उझानी

महिलाओं की सामाजिक विकास और राजनैतिक जागरूकता पर लिखी किताब का मेरठ में हुआ विमोचन

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। नगर के एपीएम पीजी कालेज के चीफ प्राक्टर डा. त्रिवेद्र सिंह द्वारा महिलाओं के सामाजिक विकास और राजनैतिक जागरूकता को लेकर लिखी गई किताब का मेरठ में समारोह पूर्वक विमोचन किया गया वही किताब को इस वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पुस्तक के रूप में मान्यता दी गई।

मेरठ में प्रकृति मंथन द्वारा आयोजित पुस्तक लोकार्पण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह के द्वारा लिखित पुस्तक भारतीय महिलाएं राजनीतिक जागरूकता एवं सामाजिक विकास को वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पुस्तक के रूप में चयन किया गया है। मुख्य अतिथि पूर्व आइएएस आर के भटनागर, अध्यक्ष डॉ. सुबोध गर्ग ने डा. सिंह को सम्मानित किया। डा. त्रिवेद्र सिंह ने पुस्तक में भारतीय महिलाएं, राजनीतिक जागरूकता एवं सामाजिक विकास राजनैतिक पदों पर आसीन महिलाओं की वास्तविक स्थिति और महिलाओं के समाज में सभी क्षेत्रों में वास्तविक विकास को प्रदर्शित करती है।

पुस्तक में महिलाओं के प्रति उनके जन्म से होने वाले भेदभाव, उनके अधिकारों के अभाव , उन पर घर के अंदर और बाहर होने वाले अत्याचार एवं उनके संघर्ष की वास्तविकता को पुस्तक में लिखा गया है। यह पुस्तक डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह ने राजनैतिक पदों पर आसीन बुलंदशहर जनपद की ग्रामीण महिलाओं से वास्तविक रूप से बात करके एवं समाज में उनके वास्तविक विकास को देखकर व समझ कर लिखी है। इस अवसर पर प्रकृति मंथन पत्रिका के संपादक मुकेश नादान एवं समिति के सदस्यों एवं कार्यक्रम में आए अन्य सम्मानित अतिथियों के द्वारा डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह को बधाई दी।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!